टाटा ग्रुप की सभी फर्मों की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को खेलों के प्रति अपने प्यार और ऐथलीट्स के समर्थन के लिए जाना जाता था। टाटा समूह ने फारुख इंजीनियर, मोहिंदर अमरनाथ, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, वीवीएस लक्ष्मण, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, अजीत अगरकर और शार्दुल ठाकुर को नौकरी दी थी।