रेल कंपनी को ₹1717 करोड़ का ऑर्डर मिला, फोकस में रहेगा स्टॉक
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को रेलवे मंत्रालय से ₹1,716.90 करोड़ का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी को 4,955 BOXNHL वैगन बनाने और सप्लाई करने हैं, जिससे मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू बढ़कर ₹10,404.10 करोड़ हो गई है। ऑर्डर की डिलीवरी 7 जून 2027 तक पूरी करनी है जबकि बुधवार को कंपनी का शेयर 7.52% बढ़कर ₹702 पर बंद हुआ।