टीटीडी को घी आपूर्ति की शर्तें YSRCP सरकार के दौरान बदली गईं: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा घी खरीदने की कई शर्तों में बदलाव किया गया था। नायडू ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान टीटीडी बोर्ड में ऐसे लोगों की नियुक्ति की गई जिनकी कोई आस्था नहीं थी।