टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पेरिस ओलंपिक्स के लिए किया क्वॉलिफाई
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पेरिस ओलंपिक्स की पुरुष एकल स्पर्धा के लिए आधिकारिक तौर पर क्वॉलिफाई कर लिया है। ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने के बाद नागल ने 'X' पर लिखा, "यह मेरे लिए एक यादगार क्षण है क्योंकि ओलंपिक्स मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है।" टोक्यो ओलंपिक्स में नागल दूसरे दौर में पहुंचे थे।