टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का हुआ अंतिम संस्कार; 'राधिका, राधिका...!' कहकर चीख पड़ा भाई
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का शुक्रवार को गुरुग्राम के वज़ीराबाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसके भाई और चाचा समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। राधिका के अंतिम संस्कार के दौरान उसका भाई 'राधिका, राधिका' कहते हुए चीख पड़ा। गौरतलब है, गुरुवार को राधिका के पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।