टेनिस खेलकर लौटते समय यूपी में चलती कार में हार्ट अटैक से 45 वर्षीय शख्स की हुई मौत
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में 45 वर्षीय करन दुग्गल नामक शख्स की चलती कार में कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना के समय वह एक टेनिस टूर्नामेंट में मैच खेलकर लौट रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, मैच के दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों से ऐसिडिटी की दिक्कत बताई थी जिसके बाद उन्हें शिकंजी व आइसक्रीम दी गई।