टॉप 10 कंपनियों में से 4 का m-cap ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ा, सबसे ज़्यादा फायदे में रही रिलायंस
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 4 का मार्केट-कैप पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से करीब ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ गया जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को सर्वाधिक फायदा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मार्केट-कैप ₹1,39,655.8 करोड़ बढ़कर ₹19,36,303.30 करोड़ हो गया जबकि भारती एयरटेल का मूल्यांकन ₹43,503.51 करोड़ बढ़कर ₹11,49,222.13 करोड़ हो गया। आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक घाटे में रही।