टॉप 10 कंपनियों में से 5 का M-Cap ₹1 लाख करोड़ घटा, HDFC बैंक को हुआ सबसे ज़्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से ₹1,02,771.87 करोड़ घटा जिनमें सर्वाधिक नुकसान HDFC बैंक को हुआ। HDFC का मार्केट कैप ₹56,124.48 करोड़ घटकर ₹12,01,267.28 करोड़ रह गया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹18,009.62 करोड़ घटकर ₹4,89,631.32 करोड़ रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मार्केट कैप ₹45,942.75 करोड़ बढ़कर ₹19,14,235.92 करोड़ रहा।

Load More