टॉप 10 कंपनियों में से 6 का m-cap ₹78166 करोड़ घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को सर्वाधिक नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के बाज़ार पूंजीकरण (मार्केट कैप या एम-कैप) में बीते सप्ताह ₹78,166 करोड़ की गिरावट आई। शेयर बाज़ार में कमज़ोर रुख के बीच सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को हुआ जिसका एम-कैप ₹40,800.4 करोड़ घटकर ₹19,30,339.56 करोड़ रह गया। इसके अलावा, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के एम-कैप में गिरावट आई।