टॉप 10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप ₹2.31 लाख करोड़ बढ़ा, RIL को सबसे ज़्यादा फायदा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के बाज़ार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर ₹2.31 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ सबसे ज़्यादा फायदे में रही और इसका मार्केट कैप ₹1,64,959 करोड़ बढ़कर ₹19,24,235 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹20,755 करोड़ बढ़कर ₹10,56,029 करोड़ हो गया है।

Load More