टॉप-10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹4 लाख करोड़ बढ़ा, सबसे ज़्यादा फायदे में रहा HDFC बैंक
सेंसेक्स की टॉप-10 में से 8 कंपनियों का m-cap पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से ₹4,13,003 करोड़ बढ़ गया। सबसे ज़्यादा फायदा HDFC बैंक को हुआ जिसका m-cap ₹91,282 करोड़ बढ़कर ₹12,47,478 करोड़ हो गया। वहीं, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, L&T, एयरटेल, SBI, TCS और HUL के m-cap में बढ़ोतरी जबकि इन्फोसिस और RIL के m-cap में गिरावट दर्ज की गई।