टॉप 10 कंपनियों में से 9 का M-Cap ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस को सबसे ज़्यादा फायदा
सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट-कैप बीते सप्ताह सामूहिक रूप से ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा। बजाज फाइनेंस लिमिटेड को सबसे ज़्यादा फायदा हुआ और इसका मार्केट-कैप ₹80,345.97 करोड़ बढ़कर ₹7,10,817.51 करोड़ हो गया। इस दौरान सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मार्केट-कैप गिरा और ₹10,326.46 करोड़ घटकर ₹4,93,602.13 करोड़ पर आ गया।