टॉप 8 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹2.24 लाख करोड़ घटा, रिलायंस को हुआ सर्वाधिक नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के बाज़ार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से ₹2.24 लाख करोड़ की गिरावट आई है जिनमें सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और एचडीएफसी बैंक को हुआ। रिलायंस का बाज़ार पूंजीकरण ₹70,707.17 करोड़ घटकर ₹18,36,424.20 करोड़ पर और एचडीएफसी बैंक का बाज़ार मूल्यांकन ₹47,482.49 करोड़ घटकर ₹14,60,863.90 करोड़ पर आ गया।