टॉप न्यूरोसर्जन ने बताए मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने वाले सुपरफूड्स के नाम
न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण नाइक के मुताबिक, मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बैलेंस्ड डाइट ज़रूरी है। बकौल डॉ. अरुण, मछली, अखरोट और अलसी के बीज में ओमेगा-3 होता है जो न्यूरॉन्स के बीच कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ब्लूबेरी/स्ट्रॉबेरी/पालक आदि ऑक्सिडेटिव टेंशन से बचाते हैं और अंडे/हरी पत्तेदार सब्ज़ियां/साबुत अनाज से विटामिन बी12 और फोलेट मिलता है।