टेबल टेनिस की गेंद से मोटी ज़ुबान वाली इटली की महिला ने तोड़ा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
इटली की 37-वर्षीय महिला ऐम्ब्रा कोलिना ने अपनी जीभ को गोलाकार करने की क्षमता से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐम्ब्रा ने 13.83 सेमी (5.44 इंच) के माप के साथ आधिकारिक तौर पर सबसे बड़ी जीभ परिधि (महिला) का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह पिंग पॉन्ग (टेबल टेनिस) की गेंद के आकार 4.94 इंच से भी अधिक है।