टीम इंडिया की ₹125 करोड़ की इनाम राशि में से किसको मिलेगा कितना पैसा?
बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ₹125 करोड़ की इनाम राशि का एलान किया है जिसमें से स्क्वॉड के हर सदस्य (कुल 15) और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को ₹5 करोड़ मिलेंगे। कोर कोचिंग ग्रुप के हर सदस्य को ₹2.5 करोड़ और चयन समिति के हर सदस्य को ₹1 करोड़ मिलेंगे।