टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू मैचों का शेड्यूल जारी
टीम इंडिया का 2026-27 का घरेलू सीज़न 27 सितंबर को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन ODI मैचों की सीरीज़ से शुरू होगा। अक्टूबर में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 5 T20I मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी। 13-27 दिसंबर के बीच श्रीलंका 3 ODI और 3 T20I मैचों के लिए भारत का दौरा करेगा। जनवरी में ज़िम्बाब्वे 3 ODI मैच खेलने आएगा।