टीम इंडिया के लिए कंडीशन्स का हवाला देना सही नहीं है: ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गार्डनर
भारत के लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार नील गार्डनर ने 'होम एडवांटेज' की थ्योरी को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम के लिए कंडीशन्स का हवाला देना हास्यास्पद है...उन्होंने लगातार दो विश्व कप जीते जिनमें से आखिरी विश्व कप बिल्कुल अलग परिस्थितियों में था...वे दुनिया की सबसे बेहतरीन वाइट-बॉल टीम हैं।"