टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान मुंबई के मरीन ड्राइव का ड्रोन फुटेज आया सामने
गुरुवार को टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2024 विक्ट्री परेड के दौरान मरीन ड्राइव (मुंबई) पर उमड़ी भीड़ को दिखाने वाला एक ड्रोन फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में ओपन-टॉप बस के चारों ओर जुटे लाखों फैन्स जश्न मनाते दिखे। वीडियो में खचाखच भरा वानखेड़े स्टेडियम भी दिखाया गया है जहां टीम का अभिनंदन किया गया।