टीम ने एक बार 1 ही गेंद पर LBW, रन-आउट और कैच के लिए 3 बार की थी अपील
18 अगस्त 2004 को काउंटी चैंपियनशिप मैच में नॉर्थम्पटनशर ने मिडलसेक्स के साइमन कुक के खिलाफ 1 गेंद पर 3 बार अपील की थी। एलबीडब्ल्यू अपील खारिज होने पर स्लिप में कैच लेने वाले फील्डर ने स्टंप्स बिखेरकर रन-आउट की अपील की। हालांकि, अंपायर ने बताया कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी जिसके बाद कैच के लिए अपील हुई।