टीम में अंदर-बाहर होते रहना निराशाजनक था: संन्यास लेने के बाद अमित मिश्रा
क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा है, "भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहना मेरे लिए निराशाजनक था।" उन्होंने कहा, "जब भी मुझे भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं इससे बहुत खुश हूं।" मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट और 36 वनडे मैच खेले हैं।