टीम में नहीं था, दो दिन पहले पता चला कि खेलूंगा: वॉशिंगटन सुंदर

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 7/59 के आंकड़े दर्ज करने वाले भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा है कि उन्हें दो दिन पहले पता चला कि वह खेलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पहले टेस्ट में सीरीज़ की टीम का हिस्सा नहीं था।" गौरतलब है, सुंदर ने साढ़े तीन साल बाद टेस्ट में वापसी की।

Load More