टीम से ड्रॉप होने की खबर पिता से छिपाई थी; उन्हें हार्ट अटैक आया था: शेफाली वर्मा
क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने भारतीय टीम से बाहर होने की खबर अपने पिता से छिपाई थी क्योंकि टीम की घोषणा से दो दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्होंने कहा, "इस बात को उनका स्वास्थ्य बेहतर होने तक छिपाए रखा।" बकौल शेफाली, जानकारी होने पर पिता प्रैक्टिस के लिए ले जाने लगे।