टेम्स नदी पर पहली बार हुई गंगा आरती, लंदन में मंत्रोच्चार की गूंज; सामने आया भव्य वीडियो
रविवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया। ‘टेम्स पर गंगा आरती: प्रकाश का समारोह’ नामक कार्यक्रम का आयोजन चिन्मय मिशन यूके ने वार्षिक ‘टोटली टेम्स’ महोत्सव के सहयोग से किया। इस दौरान टेम्स नदी के किनारे मंत्रोच्चार की गूंज भी सुनने को मिली।