टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने वाहन ऋण के लिए यूनियन बैंक के साथ की साझेदारी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने शुक्रवार को बताया कि उसने वाहन ऋण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक निजी इस्तेमाल के लिए खरीदे गए किसी भी टोयोटा वाहन की कीमत पर 90% तक का फाइनेंस हासिल कर सकते हैं।

Load More