ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति पद के 4 प्रत्याशी भेजे गए जेल, चुनाव लड़ने पर लगी रोक
ट्यूनीशिया के एक कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के 4 संभावित उम्मीदवारों को वोट खरीदने के आरोप में 8 महीने जेल की सज़ा सुनाई और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। एक वकील ने 'रॉयटर्स' को बताया कि यह कदम राष्ट्रपति कैस सईद के गंभीर प्रतिद्वंद्वियों को बाहर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।