ट्रांस बताकर पॉर्न वीडियो बनाने के मामले में आया मोड़, UP के आरोपी डॉक्टर ने बीवी पर लगाए आरोप
संतकबीर नगर (यूपी) के डॉक्टर वरुणेश दुबे ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी सिम्मी पांडे ने उनके डीपफेक अश्लील वीडियो बनाकर पॉर्न साइट पर अपलोड किए हैं क्योंकि वह उनकी जायदाद हड़पना चाहती है। सिम्मी ने आरोप लगाया था कि दुबे खुद को ट्रांसजेंडर बताकर सरकारी आवास में पॉर्न वीडियो बनाते हैं। दरअसल, दुबे खलीलाबाद सीएचसी में तैनात हैं।