ट्रांसफर के बाद क्यों सुर्खियों में हैं हिमाचल प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशिन शर्मा?
हिमाचल प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशिन शर्मा को धर्मपुर (मंडी ज़िले) तहसील के संधोल से ट्रांसफर कर दिया गया है और उन्हें नई पोस्टिंग नहीं मिली है। उन्हें हाल ही में पेंडिंग काम के लिए नोटिस मिला था। ओशिन को उनके सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर उनके 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।