ट्रेकिंग के लिए तमिलनाडु सरकार ने 14 ज़िलों में पर्वतारोहण योजना शुरू करने का किया एलान
तमिलनाडु सरकार ने ट्रेकिंग के लिए नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, तिंदुक्कल, विरुधुनगर समेत 14 ज़िलों में पर्वतारोहण योजना शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। इस के तहत 40 पर्वतारोहण पथों पर पर्वतारोहण योजना को लागू करने की राज्य सरकार ने योजना बनाई है। प्रत्येक मार्ग पर ट्रैकिंग का आयोजन करने के लिए गाइड समूहों का गठन किया गया है।