किसानों को राहत, 1 नवंबर से ट्रैक्टर टायर पर घटेगा टैक्स
सरकार ने जीएसटी नियमों में बदलाव किए जिससे किसानों को राहत मिल सकती है। वित्त मंत्रालय की 27 अक्टूबर की अधिसूचनाओं के मुताबिक, ट्रैक्टर के रीट्रेडेड टायरों पर 18% के बजाय 5% जीएसटी लगेगा और बदलाव 1 नवंबर से लागू होगा। इसके अलावा, कुछ उर्वरकों और समुद्री शैवाल से बने उत्पादों पर टैक्स को लेकर स्पष्टीकरण दिया गया है।