ट्रैक्टर से संसद के लिए रवाना हुए सीकर के सांसद अमराराम
सीकर (राजस्थान) से सीपीआई(एम) के सांसद अमराराम सोमवार को लोकसभा में अपने पद की शपथ लेने के लिए दिल्ली के अपने आवास से ट्रैक्टर पर रवाना हुए। अमराराम ने इस दौरान कहा, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी ने किसान आंदोलन के समय कहा था कि ट्रैक्टर दिल्ली नहीं आ सकते तो आज मैं इसी ट्रैक्टर पर बैठकर संसद जा रहा हूं।"