ट्रैक पार कर रही गाय को बचाने के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, लोगों ने की तारीफ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि एक लोको पायलट ट्रैक पार कर रही गाय को बचाने के लिए ट्रेन रोक देता है। यह वीडियो देखने के बाद लोग लोको पायलट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "ट्रेन चालक की मानवता और संवेदनशीलता को सलाम।"