ट्रैक पर अग्निशामक सिलिंडर मिलने पर कानपुर में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन

कानपुर (यूपी) में गोविंदपुरी-भीमसेन रेलवे लाइन पर रविवार तड़के एक अग्निशामक सिलिंडर पड़ा मिला जिसकी तस्वीर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रैक पर पड़े अग्निशामक सिलिंडर देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, यह सिलिंडर रेलवे का है और शायद किसी ट्रेन से गिर गया होगा।

Load More