ट्रैक पर पड़े थे शव: पश्चिम बंगाल रेल हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शी
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुए रेल हादसे को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्थानीय लोग सबसे पहले दुर्घटनास्थल पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने हादसे के बाद ट्रैक पर 2 शव पड़े देखे। रेल हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 60 लोग घायल हुए हैं।