टॉर्चर: मुंबई में रेल सेवा बाधित होने के बाद ट्रैक पर चलते लोगों को लेकर विवेक अग्निहोत्री
फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में बारिश के कारण रेल सेवा बाधित होने के बाद रेलवे ट्रैक पर चलते लोगों का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मुंबईकर ऑफिस पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पर चल रहे हैं...सिर्फ एक सवाल: क्या आप किसी सभ्य देश में नागरिकों के साथ इस तरह की यातना की कल्पना कर सकते हैं?"