ट्रूडो के प्रतिद्वंद्वी पोलीव्रे ने की कनाडा के मंदिर में हिंदुओं पर हुए हमले की निंदा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पोलीव्रे ने ब्रैम्प्टन के हिंदू सभा मंदिर के परिसर में हिंदुओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की गई हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है।" उन्होंने कहा, "सभी कनाडाई लोगों को शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।"