ट्रूडो सरकार का यू-टर्न, अब एयरपोर्ट पर भारत जाने वालों की नहीं होगी अतिरिक्त जांच
कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा जांच के अपने फैसले को वापस ले लिया है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनीता आनंद के कार्यालय ने गुरुवार को सीबीसी न्यूज़ को बताया कि उन प्रतिबंधों को हटा दिया गया। कनाडा ने सोमवार को कहा था कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है।