ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए फ्रेमवर्क डील पर पहुंचे अमेरिका व चीन
अमेरिका और चीन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वे दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव को कम करने और रेयर अर्थ मिनरल्स व मेगनेट पर चीन के निर्यात प्रतिबंधों को हल करने की योजना पर सहमत हुए हैं। लंदन में 2-दिनों की बातचीत के बाद फ्रेमवर्क डील हुई। दोनों पक्षों के अधिकारी इसपर अपने-अपने राष्ट्रपतियों से मंज़ूरी लेंगे।