ट्रेड वॉर के बीच कनाडा की दुकानों से क्यों हटाई जा रही हैं अमेरिकी शराब?
नोवा स्कोशिया प्रांत (कनाडा) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद
अमेरिकी शराब को स्टोर से हटाने का फैसला किया है। प्रांत के प्रीमियर टिम ह्यूस्टन ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक सौदों को सीमित किया जाएगा। टिम ने कहा, "अब प्रांत घरेलू बाज़ारों पर ध्यान केंद्रित करेगा।"