ट्रेड वॉर नहीं रुका तो महंगाई व ब्याज दर बढ़ने का है खतरा: WEF प्रमुख
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के अध्यक्ष-सीईओ बोर्ज ब्रेंडे ने अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर को लेकर 'राइज़िंग भारत समिट-2025' में चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेड वॉर नहीं रुका तो अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है और महंगाई बढ़ने पर फेडरल रिज़र्व को ब्याज दर बढ़ानी पड़ सकती है जिससे ग्लोबल मार्केट पर असर पड़ेगा।