ट्रेडमिल पर दौड़ रही महिला इंडोनेशिया में लड़खड़ाकर तीसरी मंज़िल की खिड़की से गिरी, हुई मौत
इंडोनेशिया के एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रही 22-वर्षीय महिला की ट्रेडमिल से लड़खड़ाने के बाद जिम की तीसरी मंज़िल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के सिर पर गंभीर चोट और घाव थे।