ट्रेनों के मिलते-जुलते नाम से यात्रियों में भ्रम पैदा हुआ: भगदड़ पर दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ट्रेनों की घोषणा को लेकर भ्रम इसलिए हुआ क्योंकि दो ट्रेनों का नाम 'प्रयागराज' से शुरू होता है। पुलिस ने कहा, "प्रयागराज स्पेशल के प्लैटफॉर्म 16 पर आने की घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हुई क्योंकि...प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही प्लैटफॉर्म 14 पर थी।"