ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोकी गई, वापस LBSNAA बुलाया गया
सिविल सेवा में चयन को लेकर विवाद के बीच ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है। मसूरी (उत्तराखंड) स्थित लाल बहादुर शास्त्री नैशनल अकैडमी ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) ने पूजा की ट्रेनिंग रद्द करते हुए उन्हें वापस बुलाया है। गौरतलब है, पूजा खेडकर पर विकलांगता और ओबीसी के फर्ज़ी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप है।