ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर को विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करने में गलती नहीं हुई: अस्पताल
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को 2022 में विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करने वाले अस्पताल ने कहा है कि सर्टिफिकेट जारी करने में कोई गलती नहीं हुई है। पूजा पर यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए विकलांगता का झूठा दावा करने और ओबीसी के फर्ज़ी सर्टिफिकेट इस्तेमाल करने का आरोप है। उनकी ट्रेनिंग रोककर उन्हें आईएएस अकैडमी वापस बुलाया गया है।