ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने पुणे के DM के खिलाफ लगाया उत्पीड़न का आरोप
एक अधिकारी ने बताया है कि ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ने पुणे के डीएम के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दरअसल, पुणे के डीएम ने 'वीआईपी मांगों' को लेकर पूजा की शिकायत की थी जिसके बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। गौरतलब है, खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है और उन्हें वापस ट्रेनिंग अकैडमी बुलाया गया है।