ट्रेनी IPS अधिकारी बजरंग प्रसाद को 6 साल बाद मिला इंसाफ, पिता के हत्यारों को मिली सज़ा
बस्ती (यूपी) की एक अदालत ने ट्रेनी आईपीएस अधिकारी बजरंग प्रसाद के किसान पिता की 2020 में हत्या के 9-दोषियों को 10-10 साल कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। प्रसाद के पिता उन्हें बड़ा प्रशासनिक अधिकारी बनाना चाहते थे। आर्थिक तंगी/पारिवारिक संकट के बावजूद प्रसाद ने पिता का सपना पूरा कर 2023 में हिंदी मीडियम से यूपीएससी परीक्षा पास की।