ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा के पिता को किसानों को धमकाने से जुड़े केस में मिली अग्रिम ज़मानत
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को शुक्रवार को पुणे की अदालत ने भूमि विवाद में किसानों को धमकाने से जुड़े मामले में अग्रिम ज़मानत दे दी। इसी मामले में खेडकर की मां मनोरमा को गिरफ्तार किया गया है। मनोरमा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह पिस्तौल लेकर किसानों को धमकाते हुए दिखाई दी थीं।