ट्रेनिंग के दौरान गुजरात के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ विमान, पायलट की हुई मौत
गुजरात के अमरेली में मंगलवार को एक ट्रेनर विमान के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रैश होने और उसमें आग लगने से एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दुर्घटनाग्रस्त विमान के आसपास भीड़ नज़र आ रही है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।