ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए मुंबई पुलिस के DCP की कार हादसे में हुई मौत
मुंबई पुलिस के पोर्ट ज़ोन के डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे की शनिवार को तेलंगाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पठारे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे और शनिवार को अपने एक रिश्तेदार के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी कार का ऐक्सिडेंट हो गया।