ट्रेन के 11 घंटे लेट होने पर एमपी में पटरियों पर बैठे यात्री, कहा- हमें बेवकूफ समझते हो
दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 घंटे देरी से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुई जिसको लेकर यात्रियों ने हंगामा किया और वे पटरियों पर बैठ गए। सामने आए वीडियो में एक यात्री चिल्लाते हुए कहता दिखा, "आप लोग हमें बेवकूफ समझते हो।" ट्रेन में देरी का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।